छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम उर्फी जावेद आये दिन अपने लेटेस्ट फोटोशूट को ले कर सोशल मीडिया साइट्स पर छाई रहती हैं। अपने हुस्न और हॉटनेस से सोशल मीडिया पर सनसनी मचाने वाली उर्फी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस और स्टाइलिश अंदाज की वजह से लाइफलाइट में रहती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद ने रवीना टंडन के ‘टिप टिप बरसा पानी’ लुक को कॉपी किया। रवीना टंडन ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी, जिसे पहनकर उन्होंने इस गाने पर धमाकेदार डांस किया था। आज भी दर्शकों के बीच इस गाने को लेकर काफी चर्चा होती है।

उर्फी जावेद ने जो येलो साड़ी पहनी है, उसके साथ उन्होंने एंब्रॉइड्री वाला प्लंजिंग नेकलाइन ब्लाइज कैरी किया है। इसके साथ कुंदन की जूलरी कैरी की है। उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर भी आती हैं। अब उर्फी जावेद ने फिर से अपने नए फोटोशूट की तस्वीरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। एक फैन ने उर्फी से पूछा कि आखिर वह अपने हेटर्स से डील कैसे करती हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि जहां प्यार होता है, वहीं नफरत होती है।

उर्फी जावेद को बोल्ड आउटफिट्स की वजह से भले ही ट्रोल किया जाता हो, मगर एक्ट्रेस अपनी ओर से बेबाक जवाब भी देती हैं और अपने आउटफिट को जस्टिफाई करने से कभी पीछे नहीं हटतीं। उर्फी जावेद ‘बिग बॉस ओटीटी’ का हिस्सा रही थीं. वह ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’, ‘डायन’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘ऐ मेरे हमसफर’ जैसे प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ चुकी हैं। एक्ट्रेस अपनी पब्लिक अपीयरेंस से फैन्स का ध्यान हमेशा अपनी ओर आकर्षित करती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। उर्फी की इन तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान हाई कर दिया है। एक्ट्रेस ने एक बार फिर से अपनी कातिल अदाओं से लोगों को मदहोश कर दिया है।