रायगढ़। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी और बेटे अबीर त्रिपाठी का पार्थिव शरीर रायगढ़ पहुंच गया है। रायगढ़ हवाई पट्टी पर शहीद के परिजन भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और सेना के जवान भी वहां उपस्थित थे। इसके अलावा रायगढ़ के युवा भी एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे।

एयरपोर्ट पर शहीदों को श्रधांजलि दी गई। यहां आर्मी के अधिकारी, मंत्री उमेश पटेल, रायगढ़ कलेक्टर, एसपी, सहित विधायकों और जनप्रतिनिधयों ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनकी पत्नी और बेटे को श्रद्धांजलि दी। तीनों का पार्थिव देह उनके घर के लिए रवाना हो गया है। घर में श्रद्धांजलि देने के बाद स्थानीय मुक्तिधाम में तीनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।