दुर्ग। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को 36 हजार 700 साबुन रखकर बच्चों ने स्वच्छता का अनोखा संदेश दिया। इस काम के लिए मां शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक स्वच्छता की यह कतार स्वच्छ भिलाई की तर्ज पर बनाई गई। बच्चे ही स्वच्छता का पाठ पढ़ते हैं, दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करते हुए 14 नवंबर बाल दिवस का दिन चुना गया। इसके बाद स्वर्गीय वासुदेव चंद्राकर क्रिकेट स्टेडियम दुर्ग में 36 हजार 700 साबुन की सबसे लंबी कतार बनाई गई। जिसमें बच्चों ने भी अपना सहयोग दिया। आज से पहले साबुन से इतनी लंबी कतार नहीं बनाई गई थी। इसलिए उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।