नारायणपुर। छोटे डोंगर थाना में डीआरजी के जवानों ने सर्चिंग अभियान के दौरान बहकेर के जंगल के पास पहाड़ी में पहले से बड़ी संख्या में बैठे नक्सलियों को देखा। पुलिस बल को देखकर नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस बल ने भी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग के बाद नक्सली वहां से भाग निकले।

फायरिंग रुकने पर पुलिस बल ने क्षेत्र में सर्चिंग की। इस दौरान पुलिस ने एक वर्दीधारी नक्सली का शव और एके 47 बरामद किया। नक्सली के शव की शिनाख्त कर उसकी पहचान कंपनी नंबर 6 के कमांडर साकेत के रूप में की गई।