भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को भिलाई में आयोजित जन जागरण पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट को केंद्र सरकार बेचना चाहती है जिसका राज्य सरकार हर स्तर पर विरोध करेगी। हम किसी भी हालत में स्टील प्लांट को बिकने नहीं देंगे। भिलाई स्टील प्लांट की वजह से ही भिलाई की आज देश में एक अलग पहचान बनी है।
बघेल ने कहा की नेहरू के सपनों का मिनी भारत के रूप में पूरे देश में पहचान बना चुकी भिलाई का नाम मोदी सरकार मिटाना चाहती है। बघेल ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वे भिलाई स्टील प्लांट को बेचने का हर संभव प्रयास कर रही है। भिलाई में हर प्रदेश के लोग रहते हैं। कर्मचारियों की मेहनत से ही यह प्लांट बना है। मोदी सरकार इसे बेच कर अपन खजाना भरना चाहती है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।
केंद्रीय मंत्री के पास बात करने के लिए वक्त नहीं
बघेल ने कहा कि भिलाई इस्पात सयंत्र के कर्मचारियों के वेतन समझौते के बाद उसे लागू करने का केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पास वक्त नहीं है। हमने कई बार प्रयास किया लेकिन कर्मचारियों के लिए जारी होने वाले वेतन समझौते के राशि की फाइल पर दस्तख़त नहीं किए जा रहे हैं।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
