राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने गठित प्रशासनिक समिति की द्वितीय बैठक संपन्न
रायपुर। राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू किए जाने के संबंध में अनुशंसा हेतु आबकारी विभाग के सचिव निरंजन दास की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा गठित प्रशासकीय समिति की द्वितीय बैठक आयोजित की गई। बैठक आज आबकारी आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशासनिक समिति के सदस्यों ने विचार-विमर्श के पश्चात् राज्य में पूर्ण शराबबंदी किए जाने के संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए
बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। सदस्यों ने कहा कि राज्य में शराबबंदी होने के फलस्वरूप शराब के लत व्यक्तियों के पुनर्वास, उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में होने वाले परिवर्तन के लिए कार्यशाला आयोजित करने, काउंसिलिंग सेंटर-नशामुक्ति केन्द्रों की स्थापना आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने बच्चों को बाल्यकाल से ही नशे से दूर रखने प्राथमिक-माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने पर बल दिया।
शॉर्ट फिल्म के माध्यम से चलाया जाए मुहीम
सदस्यों ने यह भी कहा कि नशामुक्ति अभियान में राज्य की इन्फोर्समेंट एजेंसियों का सहयोग लिया जाना चाहिए। नशामुक्ति के क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं को वित्त पोषण दिया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वसहायता समूहों तथा महिला कमांडो के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान चलाया जाना चाहिए। सदस्यों ने कहा कि नशामुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए सिनेमाघरों में शॉर्ट फिल्म के माध्यम से जागरूकता मुहिम चलाया जाए। अवैध मदिरा पर कड़ाई से रोकथाम करने के भी सुझाव दिए गए।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
