उत्तरप्रदेश के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रवाना
पुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, केंद्रीय मंत्रियों का घमंड सातवें आसमान पर है। उनके पास मंत्रियों से मिलने का समय नहीं है, मतलब अब उनके जाने के दिन आ गए हैं। उन्होंने कहा कि उप चुनाव हारने पर पेट्रोल-डीजल के दर में पांच से दस रुपए की कमी केंद्र ने की है। हरियाणा चुनाव में इनको जवाब मिल चुका है। लेकिन हरियाणा चुनाव में जो नतीजे निकले। यदि यही नतीजे 5 राज्यों के चुनाव में आते हैं। पेट्रोल और डीजल के दाम यूपीए के कार्यकाल के हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को यूपी चुनाव के दौरे पर रवाना होने से पहले एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कहा, केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में जुड़े थे इस समय जिन बातों पर चर्चा को लेकर सीएम ने कहा, केंद्र सरकार व्यापारी की तरह व्यवहार कर रही है। पहले पेट्रोल डीजल की कीमत 30 और 32 रुपये तक बढ़ाती है और उसके बाद 5 और 10 रुपये तक कम करती है। अगर केंद्र सरकार 2014 की तरह पेट्रोल डीजल की कीमत पर लाती है तो उनका हम स्वागत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के दौरे को लेकर कहा, 2 दिन का यूपी दौरा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। मुख्यमंत्री यूपी के कालिंजर रवाना हुए हैं। वहां से बांदा जाएंगे।
डीजल-पेट्रोल पर सेस कम करने की मांग
उन्होंने कहा, पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले सेस को कम करना चाहिए ताकि इनकी कीमतों में और कमी हो। इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में कमी करने से छत्तीसगढ़ राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 500 करोड़ रुपए का घाटा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार ने कोल पेनाल्टी का 4 हजार 140 करोड़ रुपया भी वापस मांगा जो केंद्र सरकार के पास जमा है। केंद्र से यह राशि जल्द देने की मांग की है।
ढाई साल में नहीं मिली धान से एथेनॅल बनाने की अनुमति
मुख्यमंत्री ने कहा,हमने धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन दुर्भाग्य है कि ढाई साल बाद भी अब तक अनुमति नहीं मिली। जबकि मक्के और गन्ने से अनुमति मिल चुकी है। धान से इथेनॉल बनाए जाने की अनुमति दी जानी चाहिए। केंद्र सरकार अगर छत्तीसगढ़ से उसना चावल नहीं खरीदती है तो छत्तीसगढ़ को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में 500 राइस मिलें बंद होने के कगार पर हैं। केंद्रीय मंत्री से मैंने स्वयं दूरभाष पर संपर्क किया लेकिन नहीं मिले।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
