हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। टी-20 वर्ल्ड कप से लौटते ही क्रिकेटर हार्दिक पांड्या बुरे फंस गए। हार्दिक पांड्या की घड़ी की कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कस्टम विभाग ने उनकी 5 करोड़ की दो घड़ियां जब्त की हैं। जब हार्दिक पंड्या से इन घड़ियों के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। हार्दिक पंड्या के पास इन घड़ियों से जुड़ा कोई बिल भी नहीं था।
जानकारी के मुताबिक हार्दिक के पास इन घड़ियों का बिल नहीं था और उन्होंने घड़ियों को डिक्लेयर भी नहीं किया था। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हार्दिक पांड्या की 5 करोड़ की दो घड़ियां जब्त की हैं। बता दें कि हार्दिक को महंगी घड़ियों का काफी शौक है। उनके कुछ महीने पहले ही Patek Philippe Nautilus Platinum 5711 घड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।
इस मामले पर हार्दिक पांड्या का स्पष्टीकरण आया है। उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि उनकी घड़ियों की कीमत 5 करोड़ नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ रुपए है। उनका यह भी कहना है कि उन्होंने एयरपोर्ट पर खुद ही जाकर कस्टम के अधिकारियों को अपनी घड़ी सौंपी थी।


हार्दिक पंड्या ने अपनी सफाई में यह भी कहा है कि वे कानून को मानने वाले नागरिक हैं, और सभी सरकारी एजेंसियों का सम्मान करते हैं। जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी वे कस्टम विभाग को दिए जाएंगे। हार्दिक के मुताबिक उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो पूरी तरह गलत हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
