टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चूका है साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे रोमांचक मैच भारत और पाकिस्तान का माना जाता है। भारत, पाकिस्तान से अपना पहला मैच 10 विकेट से हारने के बाद टीम इंडिया का अब अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ होना है। इस मैच में भारत के लिए जीतना बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि अगर टीम यहां हार जाती है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए आगे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ होने वाले इस अहम मैच से पहले भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भरतीये टीम को पाकिस्तान से हरने के बाद बड़ी सबक लेते हुए अपनी टीम में बदला करने की नसीहत देते हुए उन 11 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में मौका मिलना चाहिए।
हरभजन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”मेरे हिसाब से भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में इशान किशन को खिलाना चाहिए। किशन रोहित शर्मा के संग मिलकर टीम इंडिया को वह शुरुआत दे सकते हैं, जिसकी टीम को जरूरत है। इशान किशन अगर छह ओवर खेल गए तो स्कोर 40-50 नहीं, बल्कि 60-70 या उससे भी ज्यादा हो सकता है, क्योंकि वे बहुत धमाकेदार बल्लेबाज हैं। किशन अगर क्रीज पर रहते हैं तो किसी भी बॉलर पर दवाब बना रहता है और हाल-फिलहाल में उनका फॉर्म भी अच्छा है। एक मैच उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेला था, जिसमें उन्होंने 80-90 रन बना दिए थे और टीम का स्कोर भी 237 के आसपास चला गया था और यहां पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 80 के करीब हो गया था।”
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
