भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बाप-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया। एक हैवान बाप ने अपनी सगी बेटी के साथ दरिंदगी से रेप कर उसकी हत्या कर दी। वारदात का खुलासा तब हुआ जब समसागढ़ के जंगलों में एक महिला और 8 माह के बच्चे का शव मिला था, जिसकी पुलिस टीम लगातार शिनाख्त में जुटी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के रातीबढ़ इलाके में पुलिस को समसगढ़ के जंगलों में एक महिला और एक बच्चे के शव मिलने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान मृतिका की पहचान बिलकिसगंज निवासी के रूप में हुई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो उस दौरान उनके शक की सुई सीधे मृतिका के पिता पर गहराई और फिर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल किया।
आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि सालभर पहले उसकी छोटी बेटी ने एक लड़के से प्रेम विवाह किया था और वह रायपुर भाग गई थी, जिस वजह से वह समाज में किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहा, इसी के चलते उसने अपनी बेटी से बदला लेने का मन बनाया। दीपावली में पीड़िता अपनी बड़ी बहन के यहां आयी हुयी थी पीड़िता के बेटे की मौत हो गई थी।और इस बात की जानकारी बड़ी बहन ने अपने पिता को दे दी थी। और यह खबर मिलते ही आरोपी छोटी बेटी से मिलने पहुंचा। आरोपी पिता को उस समय गुस्सा निकालने का मौका मिल गया। वहां उसने कहा कि शव को जल्द ही दफना देना चाहिए। आरोपी पीड़िता को बेटी और उसके बेटे को समसगढ़ के जंगल ले आया।
आरोपी जंगल पहुंचकर अपने बेटे को सड़क पर ही बाइक के पास खड़ा कर दिया और अपनी बेटी और उसके बच्चे को लेकर एक नाले के पास चला गया। वहां उसने पहले बेटी से शादी करने की वजह पूछी। जब बेटी कुछ नहीं बोली तो आरोपी पिता ने गुस्से में कहा कि तूने इसी के लिए शादी की है, मै तुझे अब यही देता हूं… कहते हुए अपनी बेटी का रेप किया। उसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों शवों को वहीं छोड़कर पिता फरार हो गया और बड़ी बेटी को इस घटना की जानकारी दी थी। पुलिस को हाल ही में जब शव माँ और बेटे का शव मिला तब जांच शुरू हो गयी। जो धीरे-धीरे पिता तक पहुंच गई उसके बाद पुलिस के दवाब देने पर आरोपी पिता ने गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।और पुरे मामले में आरोपी का बेटा अपने आरोपी पिता के साथ मिला हुआ था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
