नई दिल्ली। देश में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी के कारण बच्चों के प्रति बढ़ रहे शोषण मामले को लेकर सीबीआई ने एक साथ सर्चिंग शुरु कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ के कई लोगों पर ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में अपराध दर्ज किए गए हैं। राजधानी रायपुर से बच्चों के प्रति बढ़ रहे शोषण मामले में कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी में CBI देश के 14 राज्यों और UT की 76 लोकेशन पर एक साथ सर्चिंग कर रही है। जांच एजेंसी ने इस मामले में 14 नवंबर को 83 आरोपियों के खिलाफ 23 केस दर्ज किए हैं। मामला यहीं पर थमता नजर नहीं आ रहा है, बल्कि सीबीआई की टीमें सभी लोकेशन पर पहुंच रही है और दर्ज मामलों को लेकर सख्ती से पेश भी आ रही हैं।

CBI जिन राज्यों और UT में सर्च ऑपरेशन चला रही है उनमें आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, तमिलनाडु, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।

बता दें कि ऑनलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी के साथ ही मासूमों के खिलाफ अनाचार के मामलों में जमकर वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से केंद्र सरकार ने अब सीबीआई को इस पर सख्ती बरतने की खुली छूट दे दी है।

बच्चों के साथ हिंसा पर अंकुश के लिए जरूरी है कि हमें बच्चों को उनके साथ गलत होने पर आवाज उठाने के लायक बनाना चाहिए। यह भी सुनिश्चित हो कि बच्चों कि आवाज दबाई नहीं जा सके। ऐसी कोई घटना होने पर बच्चों के जल्द से जल्द बयान कोर्ट में दर्ज हो।