मुख्य सचिव ने खाद्य और कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने के पश्चात सप्ताह के अंत में खरीदी गए धान की मात्रा और बारदानों का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने जिला स्तर पर धान खरीदी से जुड़ी सभी जानकारियों के साथ कंट्रोल रूम की स्थापना करने के निर्देश दिए है और कहा है कि कंट्रोल रूम सतत् रूप से कार्यशील होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि एक ही स्थान पर दो वर्षो से अधिक समय से काम कर रहें राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों को अन्य स्थानों पर पदस्थ किया जाए।
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को एक दिसम्बर से शुरू हो रहे धान खरीदी प्रक्रिया के लिए सभी व्यवस्थाएं दूरूस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, धान के विक्रय के लिए केन्द्र में आने वाले किसानों को किसी भी तरह की असुविधा नही होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने बैठक में सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी केन्द्रों में सभी भौतिक व्यवस्थाएं जैसे-मानव संसाधन, बिजली, पानी, कैप कव्हर, चबूतरा, टोकन, तौल मशीन, बारदाने आदि यथा शीघ्र पूरी कर ली जाए। जैन ने कृषि और खाद्य विभाग के सचिव से कहा है कि धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व सभी जिलों के तैयारियों की समीक्षा के लिए संभाग स्तर पर बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे और सुनियोजित रूप से धान खरीदी की व्यवस्था बनाए।
गिरदावरी और रकबा की सही जानकारी दें
जैन ने कहा है कि धान की बिक्री के लिए पंजीकृत किसानों की गिरदावरी में धान के रकबे सहित सभी बिन्दुओं पर सही जानकारी अंकित की जाए। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि जो किसान धान की फसल के बजाय अन्य वैकल्पिक फसलों का उत्पादन कर रहें है, उनकी जानकारी भी विशेष रूप से भरी जाए। जिन किसानों के आवेदन पंजीयन के लिए प्राप्त हो चुके है, यथा शीघ्र उनका पंजीयन पूरा कर लिया जाए। उन्होंने समिति स्तर पर धान खरीदी कार्य में लगने वाले सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी यथा समय करवाने के निर्देश दिए है।
धान के अवैध परिवहन का पता लगाएगी खुफियातंत्र
साथ ही धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए पुलिस के समन्वय से लगातार कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के बेहतर तालमेल का असर जिले के कानून एवं शांति व्यवस्था के साथ ही विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के रूप में प्रस्तुत करने कहा है। जुनेजा ने धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमाओं पर निर्मित किए गए चेक पोस्ट के अलावा अंदरूनी मार्गों पर पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश उन्होंने दिए है। साथ ही पुराने अनुभवों के आधार पर उन्नत तकनीकों और खुफियातंत्र का इस्तेमाल करके धान के अवैध परिवहन और परिवहनकर्ता पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
