रायपुर। भाटागांव में नया बस स्टैंड तो बन गया है लेकिन रेलवे स्टेशन से हजारों यात्रियों का नए बस स्टैंड तक तक पहुंचना अब एक स्टेशन से नए बस अड्डे जाने के लिए कोई सिटी बस नहीं चल रही। ऑटो वाले पंडरी बस स्टैंड जहा 20 रुपये में पहुंचा दिया करते थे अब नए बस स्टैंड तक ले जाने के लिए लोगों से 10 गुना ज्यादा किराया मांग रहे हैं।

शेयरिंग ऑटो में जाने से तभी एक सवारी से ऑटो वाले 50 रुपये लेते हैं, लेकिन रात में आने वाले यात्रियों को भाटागांव जाने के लिए 200 रुपये देने पड़ रहे हैं। मोलभाव करने पर ऑटो चालक इसकी वजह, दूरी, रास्ते में कोई सवारी नहीं मिलना, डीजल के बढ़ते दाम को बताते हैं।

सिटी बस से मिलेगी लोगों को राहत

रायपुर के रेलवे स्टेशन के आसपास से अगर सिटी बस की सुविधा शुरू की जाती है तो लोगों को बड़ी राहत होगी। बसों का एक तय रूट हो तो शहर के भीतर ऑटो की भीड़ से होने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। इसमें से ज्यादातर लोग रायपुर के आसपास के कस्बों और शहरों में जाते हैं। लेकिन फिलहाल रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर दूर शिफ्ट हुए बस अड्‌डे तक पहुंचना लोगों को महंगा पड़ रहा है।