रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आखिर किसानों के आगे झुकना ही पड़ा। पीएम ने तीनों काले कृषि कानून वापस लेने का एलान कर दिया है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अन्नदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को गांधीवादी विचारधारा की जीत बताया है।

सीएम का ट्वीट

सीएम ने ट्वीट किया कि गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है। केंद्र सरकार को तीन काले कानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के‌ किसानों को बधाई। यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है।