कोरोना संक्रमण के चलते राज्य सरकार नें सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया था परन्तु अब धीरे धीरे सभी राज्यों में स्कूल खुलने लगे थे पर पूरी तरह से नहीं खुले थे। अब छत्तीसगढ़ में स्कूल पूरी तरह अनलॉक होंगे। कोरोना संक्रमण की समीक्षा के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी विद्यार्थियों को एक साथ स्कूल बुलाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे सरकार को भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 22 नवंबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इसका अंतिम फैसला होगा।
कोरोना संकट के समय से बंद स्कूल इस साल 2 अगस्त से खोल दिए गए थे। इनमें प्राइमरी कक्षाओं के अलावा 8वीं, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं ही संचालित हुईं। करीब एक महीने बाद स्कूल की सभी कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए खोल दी गईं। शर्त यह थी कि स्कूल खोलने से पहले पालकों और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से सहमति लेनी हाेगी।
कक्षाओं में एक दिन में कुल दर्ज संख्या के 50% यानी आधे बच्चों को ही बुलाया जाता है। अब स्कूल शिक्षा विभाग सभी को एक साथ बुलाने की तैयारी में है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया, कोरोना के केस कम है इसलिए पूरे 100% की उपस्थिति में स्कूल खुलेंगे इस पर विचार किया जा रहा है।
बता दें कि 22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है इस बारे में चर्चा होगी। उसके बाद उस पर फैसला लिया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा, कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे। स्कूलों में संकट अभी भी बरकरार है। बुधवार को ही बिरगांव के एक निजी स्कूल की छात्रा कोरोना संक्रमित पाई गई है। प्रबंधन ने स्कूल बंद कर दिया है।
स्वास्थ्य मंत्री बोले, आगे तो बढ़ना ही हैस्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, जीवन के पथ पर आगे तो बढ़ना ही है। कोरोना की गाइडलाइन का पूरी तरह ध्यान
रखा जायेगा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
