राजस्थान के बूंदी से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है. एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. किसी तरह बदमाशों की चुंगल से भागकर पीड़िता बस स्टैंड जा पहुंची. उसके बाद पुलिस को कॉल कर मदद मांगी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला सेल के पुलिस उपाधीक्षक नारायण लाल ने बताया कि एक महिला ने कॉल कर गैंगरेप की सूचना दी. सूचना पर पुलिस बस स्टैंड पहुंची तो वहां 36 साल की महिला अकेली मिली. पूछताछ करने पर उसने दो महिलाओं के बंधक बनाकर रखने और आधा दर्जन लोगों के गैंगरेप करने की बात बताई . पुलिस ने पीड़िता को थाने लाकर मामला दर्ज कराया.
बता दें की पुलिस के पूछने पर पीड़िता ने बताया कि चित्तौड़ निवासी 36 साल की महिला को परिचित महिला 15 नंवबर को चित्तौड़ से देवली और पुष्कर लेकर आई. जहां परिचित महिला ने अपनी साथी महिला के साथ मिलकर उसको बंधक बना लिया. तीन दिन बंधक बनाकर उसे रखा गया. जगह-जगह होटलों में ले जाकर आधा दर्जन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. मामले की जांच महिला अपराध इंवेस्टिगेशन नारायण लाल विश्नोई को दी गई. इस मामले में कुछ दलालों के नाम भी सामने आ रहे है. पुलिस ने मेडिकल मुआयना करवा लिया है और पुलिस आरोपियों की तलाश लग गयी है .
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
