राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। एक पिता को नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में तीन साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने पिता को बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का दोषी पाते हुए ये सजा सुनाई।पिता पर आरोप था कि 50 रुपए का लालच देकर गंदी हरकत करता था। बताया जा रहा है कि मामला 2018 का है। पिता अपनी बेटी के साथ गंदी हरकत करता था। जब मां को पता चला तो उसने पुलिस के पास शिकायत करने का फैसला किया। लेकिन परिवार ने चुप रहने के लिए कहा। इसके बावजूद महिला ने अपने पति के खिलाफ अगस्त 2018 में मामला दर्ज कराया था।
महिला का आरोप था कि पति ने बारह साल की बेटी को पचास रुपए का लालच देकर गंदी हरकत की और शिकयत दर्ज कराने बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। परिवार वालों ने भी दबाव डाला कि शशिकायत मत करो। इसके बाद पति ने स्टांप पर माफी मांगी और ऐसी हरकत दोबारा न करने की बात कही। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई। उसके बाद पत्नी को परेशान करने लगा। इसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब नागौर के मेड़ता में कोर्ट ने इस तीन साल पुराने मामले में आरोपी पिता को तीन साल की सजा सुनाई है। स्टांप पर माफी मांगने के बाद भी अपने हरकतों को नहीं सुधारने पर हुयी तीन साल की सजा।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
