नई दिल्ली। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (सीमा सुरक्षा बल) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल के 72 पदों पर भर्तियां निकाली है। जिसकी बीती 15 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक हाईस्कूल और आईटीआई का सर्टिफिकेट हासिल कर सके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का सलेक्शन भर्ती परीक्षा, फिजिकल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तारीख-

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 15 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 29 दिसंबर 2021
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 29 दिसंबर 2021