भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार अदायगी और खूबसूरती से सबका दिल लूट लेने वाली अभिनेत्री मोनालिसा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. और सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वे अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर आए दिन नई तस्वीरें और रील शेयर करती रहती हैं. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है.इस तस्वीर में मोनालिसा का हॉट और मस्ती भरा दोनों अंदाज देखने को मिल रहा है.उनकी इस तस्वीर पर सभी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं.

उनकी यह फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में मोनालिसा ने स्लीवलैस नाइट ड्रेस और शॉर्ट्स पहन रखा है. तस्वीर में भोजपुरी अभिनेत्री अंगड़ाई लेती नजर आ रही हैं. फैंस उनकी इस तस्वीर को बेहद पसंद कर रहे हैं. इसपर कॉमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, “आप भोजपुरी क्वीन हो.” एक फैन ने लिखा, “इसमें आप बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही हैं.” इस तस्वीर में वह क्यूट तो दिख ही रही हैं साथ ही उनका हॉट अंदाज भी फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा रहा है.

मोनालिसा के इस फोटो पर 24 घंटे से भी कम समय में अब तक 57 हज़ार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इससे पहले मोनालिसा ने पूजा बनर्जी और कुणाल की शादी के फोटोज शेयर किए थे, जिसमें वो गोवा में एंजॉय करती नजर आई थीं. यहां उन्होंने जमकर मस्ती की साथ ही बहुत सी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कि इस दौरान मोनालिसा बंगाली स्टाइल साड़ी में पोज देते नजर आई थीं. साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं मोनालिसा की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं.