बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के फैंस से लिए गुड न्यूज है. करीब 4 साल बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के लिए आ रही हैं प्रीति जिंटा. लंबे ब्रेक के बाद प्रीति दानिश रेंजू की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. फिल्म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है. फिल्म की कहानी कश्मीर पर आधारित है. इससे पहले आखिरी बार प्रीति जिंटा 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ देखी गई थीं. इस फिल्म में प्रीति सनी देओल की पत्नी की भूमिका थीं.

अभी आपको याद दिला दें कि प्रीति जिंटा अभी अपना मदरहुड टाइम को इंजॉय कर रही हैं. बीते 18 नवंबर को प्रीति जिंटा मां बनी हैं. 46 साल की प्रीति के घर सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है, इस जानकारी को प्रीति ने अपने सोशल पोस्ट के द्वारा दिया था.

अभी भले ही आधिकारिक तौर पर फिल्म का ऐलान नहीं किया गया है. पर खबरों की मानें, तो प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग पर काम चालू है. वहीं फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू की जायेगी.