रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा फॉर्म भरने और चेक लिस्ट जमा करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जारी निर्देश में हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल परीक्षा का फॉर्म 23 नवंबर से वितरित किया जाएगा। निदेश में कहा गया है कि परीक्षा फार्म और चेक लिस्ट का सही तरह से मिलान कर कक्षा 10वीं के परीक्षा फार्म के साथ 8वीं, 9वीं और 10वीं फेल तथा 12वीं के परीक्षा फार्म के लिए 10वीं, 11वीं और 12वीं फेल हो तो मार्कशीट की सत्यापित सर्टिफिकेट को 15 दिसंबर तक जमा किया जा सकता है।

लेट फीस -1100 रुपये

वहीं अगर तिथि के भीतर फार्म नहीं जमा कराया गया, तो 1100 रुपये लेट फीस के साथ 27 दिसंबर तक फार्म लिए जाएंगे।

आदेश की कॉपी