रायपुर। पुलिस ने एक्टिवा सवार को 1 लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक साइबर सेल की टीम को सूचना मिली थी कि थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत लाखेनगर चौक स्थित हनुमान मंदिर के पास एक्टिवा वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है। वो बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा साइबर सेल और थाना आजाद चौक की संयुक्त टीम को आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजकुमार सोनकर निवासी स्टेशन रोड लोधीपारा गंज का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद किया गया। जिस पर आरोपी राजकुमार सोनकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
ओडिशा से लाया था गांजा
पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी राजकुमार सोनकर जौनपुर (उ.प्र.) का निवासी है। जो अलग-अलग ट्रेनों में घूम-घूमकर सामान बिक्री करने का काम करता है। आरोपी ने बताया कि ये गांजा उसने ओडिशा से लाया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
