धमतरी। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में काफी बदलाव नजर आ रहें है। पुलिस विभाग के कार्यों में तेजी आने के साथ व्यवस्था को दुरूस्त करने का दौर चल रहा है। यही वजह है कि अब विभाग के छोटे बड़े अधिकारी सड़क में नजर आने लगे है। एसपी ने पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा समेत यातायात व्यवस्था का जायजा लिया है, वहीं लोगों से भी चर्चा की।
जब जिले के एसपी प्रफुल्ल ठाकुर पैदल ही नगर भ्रमण पर निकल गये थे। बताया गया कि एसपी ठाकुर शहर में पैदल पेट्रोलिंग करते हुये मकई चौक से विंध्यवासिनी मंदिर तक का दौरा किये। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वही आम जनमानस से भी चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस विभाग से डीएसपी अरूण जोशी, सारिका वैद्य, यातायात प्रभारी के.देव राजू एवं थाना प्रभारी भूनेश्वर नाग, थाना प्रभारी अर्जुनी गगन वाजपेई एवं यातायात विभाग के स्टॉफ मौजूद रहे।
प्रदेश के पुलिस मुखिया के बदल जाने के बाद पुलिस विभाग में बहुत में बदलाव लगातार देखे जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों के तबादले के साथ उनकी साप्ताहिक छुट्टी और एसपीओ के जनदर्शन के साथ आम पब्लिक से मेल मिलाप पर भी जोर दिया जा रहा है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
