धमतरी । तेंदुए की खाल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में लगे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से जब्त खाल की कीमत 10 लाख़ आंकी गई है।8 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली की मथुराडीह गांव के पास एक व्यक्ति बोरी में तेंदुआ खाल रख कर बेचने का प्रयास में लगा है जानकारी लगते ही पुलिस मथुराडीह पहुंची। पुलिस को आता देख संदेही भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया।


पूछताछ में उसने अपना नाम प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष निवासी सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव बताया। उसके पास रखे सफेद प्लास्टिक बोरी से 1 नग तेंदुआ खाल बरामद किया गया। जिसकी कीमत 10 लाख रुपए आंकी गई। अर्जुनी थाना आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1)(2)(3), 51, 52 व लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है। 

 


कार्रवाई में साइबर सेल निरीक्षक भावेश गौतम, थाना प्रभारी अर्जुनी गगन बाजपेई, उप निरीक्षक नरेश बंजारे, प्रधान आरक्षक अनिल यदु, आरक्षक आनंद कटकवार, झमेल सिंह राजपूत, सितलेश पटेल एवं थाना अर्जुनी से सहायक उपनिरीक्षक सुनील कश्यप, प्रधान आरक्षक देवेंद्र राजपूत, अजीत तारम, आरक्षक सागर मिश्रा शामिल थे।