कांकेर:एक मकान मालिक ने अपने किरायदार लड़कियों के बाथरूम में हिडन कैमरा लगा रखा था। दरसअल ये मामला कांकेर शहर का है। कामकाजी और पढ़ाई करने आई लड़कियों ने चॉलनुमा मकान किराए पर लिया था। इन सभी किरायदारों के लिए एक कॉमन बाथरूम दिया गया था। 3 नवम्बर को एक युवती ने देखा की एक हिडन कैमरा बाथरूम में फिट है, उसके बाद उस लड़की ने इसकी सूचना उसने अपने साथ रह रही युवतियों को भी दी। जब युवतियों ने कैमरे और चीप की जांच की तो उन्होंने ने पाया के उनके अश्लील वीडियो उन में रिकॉर्ड हुए है। बेज्जती होने के डर से युवतियां कुछ दिन तक शांत रहीं , लेकिन आज कोतवाली थाना पहुंचकर युवतियों नें लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया की कैमरा लगाते वक्त आरोपी मकान मालिक का भी वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। आरोपी और उसकी पत्नी दोनों नौकरी में है, अब पुलिस दोनों की तलाश में है।