कांकेर। प्रदेश में धान खरीदी शुरू हो गई है। इसके चलते कोचिए और अवैध धान परिवहन करने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। इसे देखते हुए एसडीएम डॉ. कल्पना ध्रुव के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के अधिकारियों के संयुक्त दल ने जांच के दौरान चार व्यापारियों से 125.6 क्विंटल धान जब्त किया है। इन पर कर मंडी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

एसडीएम से मिले जानकारी के मुताबिक स्टॉक का मिलान नहीं होने के कारण बेवरती के व्यापारी से 26 क्विंटल, फुटकर लाइसेंस नवीनीकरण के बिना धान खरीदे जाने पर सारवण्डी के व्यापारी से 24 क्विंटल, स्टॉक मिलान नहीं होने के कारण पुसवाड़ा के व्यापारी से 72.40 क्विंटल और स्टॉक पंजी नहीं होने के कारण ठेलकाबोड़ के व्यापारी से 3.20 क्विंटल धान की जब्त किया गया।