रायपुर/20 नवंबर 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 22 नवंबर 2021 सोमवार को शाम 6.30 बजे बिलासपुर से जांजगीर के लिये रवाना होंगे। शाम 7.30 बजे जांजगीर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 23 नवंबर 2021 मंगलवार को सुबह 10.30 बजे जांजगीर से ग्राम खटोला, अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे खटोला पहुंचकर उपस्थित किसान, महिलाओं से भेंट एवं चर्चा करेंगे। सुबह 11.30 बजे खटोला से निर्धारित मार्ग पोंडीभाठा, रेलवे ओवरब्रिज होते हुये अकलतरा नगर तक 3 किमी जन जागरण पदयात्रा एवं सभा में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे अकलतरा से पामगढ़ के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे चंडीपारा, पामगढ़ से सतनाम भवन तक 1.5 किमी पदयात्रा, शाम 4 बजे शीतला मंदिर शिवरीनारायण से केरा चौक तक 1.5 किमी पदयात्रा के बाद शाम 5 बजे केरा चौक में सभा में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम शिवरीनारायण में करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 24 नवंबर 2021 बुधवार को सुबह 8 बजे लक्ष्मणेश्वर मंदिर खरौद में दर्शन, सुबह 9 बजे शिवरीनारायण मंदिर दर्शन करने के बाद 10 बजे शिवरीनारायण से ग्राम कैथा, हसौद जैजैपुर विधानसभा के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे कैथा पहुंचकर स्थानीय बस स्टैंड से बिरकिया बाबा होते हुए मंडी प्रांगण, हसौद तक 3 किमी जन जागरण पदयात्रा करने के बाद दोपहर 12 बजे मंडी प्रांगण, हसौद में सभा में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे हसौद से चांपा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे चांपा पहुंचकर बापू बाल उद्यान से सदर बाजार, कदम चौक, थानापारा होते हुए भालेराव मैदान तक जनजागरण पदयात्रा के बाद शाम 5 बजे सभा में भाग लेंगे। शाम 6 बजे चांपा से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 9 बजे बस्तरबाड़ा रायपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.