रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर में आयोजित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इसके बारद वे गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण, प्राकृतिक पेंट के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के एमओयू और नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम भूपेश बघेल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से प्रस्थान कर साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगे। यहां वे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के जोनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना की राशि के अंतरण कार्यक्रम में पशुपालक ग्रामीणों को गोबर बेचने के एवज की राशि तथा गौठानों और महिला स्व-सहायता समूहों को लाभांश राशि का ऑनलाइन अंतरण करेंगे।

गोबर से प्राकृतिक पेंट का निर्माण

मुख्यमंत्री इसके बाद गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण की प्रौद्योगिकी हस्तांतरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम राज्य के नगरीय निकायों के विकास कार्यों का ऑनलाइन लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।