कोरबा। मामूली से विवाद पर ग्राहक ने सराफा व्यापारी के सिर पर हथौड़े से मारकर मौके से फ़रार हो गया ,घायल व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कार्य गया है ,वही घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के पावर हाउस स्यित लक्ष्मी ज्वेलर्स संचालक विनोद सोनी उम्र 57 वर्ष के पास एक ग्राहक आया ,उसने पहले अनावश्यक विवाद शुरू किया फिर पास में रखे हथौड़े से उनके सिर पर वार कर भाग निकला ,वही लहूलुहान हालत में दुकान से बाहर की और भागा और शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। फ़िलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है , बता दे कोरबा में यह वारदात तब हुई है ,जब बिलासपुर रेज के आईजी कोरबा में आज जनदर्शन ले रहे थे।