गरियाबंद। गरियाबंद में एक तेंदुए की तबीयत बिगड़ी सड़क किनारे अजीबोगरीब हरकत करते ग्रामीणों ने देखा तो वन विभाग को दी सूचना वन अमला मौके पर पहुंचे देखें पूरा वीडियो

गरियाबंद के छुरा इलाके के नागिनबहारा में ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक तेंदुए को अजीबोगरीब हरकत करते देखा है, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग के अमले को दी आनन फानन में वन विभाग के स्थानीय अमले के साथ ही उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुँचे। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ सड़क किनारे झाड़ियों में घुसकर गोल गोल घूम रहा था, तेंदुआ एक ही स्थान में लगातार चक्कर लगाए जा रहा था।

मुख्य वन संरक्षक वन प्राणी राजेश पांडे और वन विशेषज्ञ डॉक्टर वर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि तेंदुआ या तो घायल है या फिर बीमार है फिलहाल विभाग तेंदुए का रेस्क्यू कर मेडिकल परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है।