बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आ रहा है। बता दें कि बड़ा भाई रोजाना गुरूद्वारे से खाना ला कर खाता था ये बात उसके छोटे भाई को पसंद नहीं आयी तो उसने अपने बड़े भाई पर हंसिया से हमला कर घर मे ही मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी ने उनपर भी हंसिया से हमला कर दिया। हमले में एक आरक्षक घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
वहीँ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जरहाभाठा ओमनगर डल्ला गली में कुर्रे परिवार निवास करता है। परिवार में बड़ा भाई 40 वर्षीय मनोज कुर्रे छोटा भाई 30 वर्षीय विजय कुर्रे व इनकी बहन शशि कुर्रे के साथ ही इनकी माँ रहती है। दोनो भाई कोई काम धाम नही करते थे। मोहल्ले वासियों के अनुसार ये दोनों नशे के भी आदि थे। बड़ा भाई मनोज कुर्रे रोज ही सिंधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे से खाना ले आता था व घर मे खाता था।
इससे छोटा भाई विजय कुर्रे नाराज हो कर आपत्ति जताता था। आज फिर बड़ा भाई मनोज कुर्रे रोज की ही तरह गुरुद्वारे से खाना ले कर घर पहुँचा, जिस पर छोटे भाई विजय कुर्रे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि तुम रोज ही भिखारियों की तरह क्यो गुरुद्वारे से खाना ले आते हो जबकि घर मे बना खाना रोज वेस्ट हो जाता है। बड़े भाई ने कहा कि मुझे वही का खाना अच्छा लगता है इसलिए लाता हु और तुम्हे इसमे कोई आपत्ति नही होनी चाहिए। बड़े भाई का जवाब सुन कर आगबबूला हुए छोटे भाई विजय कुर्रे ने बड़े भाई मनोज कुर्रे पर पहले रोटी बनाने के तवा से हमला कर दिया।
बीच बचाव करने आई माँ को भी तवा से चोट आई है। इसके बाद विजय ने बड़े भाई मनोज को हसिया से ताबड़तोड़ वॉर कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या से दहशत मे आये घर मे उपस्थित माँ व बहन शशि कुर्रे ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। 30 वर्षीय आरोपी विजय कुर्रे के खिलाफ पुलिस हत्या के साथ ही शासकीय कार्य मे बाधा डालने व आरक्षक के हत्या के प्रयास का मामला भी अलग से दर्ज कर रही है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
