गरियाबंद। जिले की कमान संभाल रही पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर का प्रमोशन हुआ है। वे अब एसएसपी बन गयी है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस मुख्यालय में उन्हें स्टार लगाकर प्रमोशन की बधाई दी है। उनके अलावा प्रशांत अग्रवाल को भी एसएसपी बनाया गया। वही दुर्ग रेंज के प्रभारी आईजी ओपी पाल, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एससी द्विवेदी को आईजी और बिलासपुर एसएसपी दीपक झा को डीआईजी प्रमोट किया गया है। इस मौके पर एडीजी प्रशासन हिमांशु गुप्ता, एडीजी प्रदीप गुप्ता, खुफिया चीफ डॉ आंनद छाबड़ा उपस्थित रहे।

आपको बतादे कि भोजराम पटेल के बाद पारुल माथुर ने जिले की कमान संभाली है ,अपनी साफ सुथरी छवि और बेहतरीन पुलिसिंग के लिए उन्होंने अल्पकाल में ही जिले में अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। मामलों में त्वरित कार्रवाई और कमजोर को न्याय दिलाना हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल रहा है। बात नक्सलवाद की हो या फिर अवैध धंधों की, इसको लेकर उन्होंने पहले दिन ही अपने इरादे साफ कर दिए थे। जिसका असर भी देखने को मिला है।

मुख्यमंत्री बघेल ने भी की है तारीफ

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पुलिस मुख्यालय में उन्हें स्टार लगाकर प्रमोशन की यही नही उपद्रवियों पर नकेल कसने की बात हो या फिर ओडिसा सीमा से लगे गांवो में अवैध धान की आवक को रोकने के मामले हो, एसपी पारुल माथुर ने सभी मामलों में अपने अनुभव का परिचय दिया है। उनकी प्रमोशन पर जिलेवासियों और मीडियाकर्मियों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है।