सरगुजा। मिलावटी शराब की शिकायत मिलने से शासकीय शराब दुकान गंगापुर में आबकारी विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है। बिलासपुर की उड़नदस्ता टीम ने छापा मारा है , जिस पर डीसी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर ही शराब की जांच की जा रही है ,लगातार मिलावटी शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर फ्लाइंग स्कॉट ने कार्रवाई की है। बिलासपुर से आए अधिकारियों ने शराब दुकान में मौजूद कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई।