रायपुर। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल को एसपी से एसएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने रायपुर एसपी प्रशांत अगवाल और गरियाबंद एसपी पारुल माथुर को स्टार लगाकर एसपी से एसएसपी बनने की बधाई दी। आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में स्टार्स लगाए और उन्हें पदोन्नति की बधाई दी।

इस मौके पर एडीजी प्रशासन हिमांशु गुप्ता, एडीजी प्रदीप गुप्ता, खुफिया चीफ डॉ. आनंद छाबड़ा समेत ओपी पाल, एससी द्विवेदी, बिलासपुर एसएसपी दीपक झा, रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल और गरियाबंद एसएसपी पारुल माथुर मौजूद थी।

बिलासपुर एसपी बने डीआईजी

डीजीपी ने दुर्ग रेंज के प्रभारी आईजी ओपी पाल, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एससी द्विवेदी को आईजी रैंक का स्टार लगाया तो वहीं बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा को स्टार लगाकर डीआईजी के रैंक पर प्रमोट किया गया।