चुनावी बिगुल बजने के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू

रायपुर। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह ने बताया कि नगरीय निकायों का चुनाव 20 दिसंबर को होगा और 23 दिसंबर को नतीजे आएंगे। अब निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है।

प्रदेश के कुल 15 नगरीय निकायों में चुनाव होना है। जिसमें रायपुर जिले के नगर पालिका निगम बीरगांव, कांकेर जिले की नगर पंचायत नरहरपुर, दुर्ग जिले के नगर पालिका निगम भिलाई, रिसाली, चरोदा और बीजापुर जिले की नगर पंचायत भैरमगढ़, भोपालपट्टनम में निकाय चुनाव होने हैं।

इसके साथ ही राजनांदगांव जिले के नगर पालिका परिषद खैरागढ़, बेमेतरा जिले की नगर पंचायत मारो, कोरिया जिले की नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा सूरजपुर जिले में नगर पंचायत प्रेमनगर, सुकमा में नगर पंचायत कोटा, रायगढ़ में नगर पालिका सारंगढ़ में चुनाव होने हैं।