रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बस्तर प्रवास पर हैं। इस बीच उन्होंने जगदलपुर के धरमपुरा स्थित आस्था निकुंज सियान वाटिका (वृद्धाश्रम) में वृद्धजनों से मुलाकात कर प्रदेश की खुशहाली के लिए उनका आर्शिवाद लिया। सीएम ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे इस वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों और अधिक उम्र की वृद्धाओं की शारीरिक आवश्यकता को देखते हुए जिला रेड क्रॉस सोसायटी की सहायता से प्रारंभ किए जा रहे फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया।
फिजियोथेरेपी केन्द्र में आसपास रहने वाले अन्य वृद्धों को भी फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी की मदद से संचालित यहां फिजियोथेरेपी ऑन व्हील की सौगात भी मुख्यमंत्री ने आज दी। इसके जरिए जिले के वृद्धजनों और जरुरतमंदों को फीजियोथेरेपी की घर पहुंच सुविधा प्रदान करने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को फल भेंटकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
