विवादास्पद बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बता दें कि पिछलें दिनों एक्ट्रेस ने सिख समुदाय पर अप्रिय और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर उन्हें समन जारी किया गया है। खार पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने आपत्तिजनक बयान के मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा शांति और सद्भाव समिति के अध्यक्ष हैं। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इंस्टाग्राम पर सिख समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना रनौत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समिति द्वारा जारी बयान के अनुसार कंगना के खिलाफ यह शिकायत मंदिर मार्ग थाने के साइबर से में दर्ज कराई गई है।
कंगना के इस बयान के खिलाफ देश के कई स्थानों पर एफआईआर दर्ज की गई है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘खालिस्तानी आतंकवादी आज भले ही सरकार का हाथ मरोड़ रहे हों, लेकिन उस एक महिला को नहीं भूलना चाहिए। इकलौती महिला प्रधानमंत्री ने इनको अपनी जूती के नीचे कुचल दिया था। चाहे उन्होंने इस देश को कितना ही नुकसान क्यों न पहुंचाया हो मगर अपनी जान की कीमत पर उन्हें मच्छरों की तरह कुचल दिया। लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए।’
बेबाकी और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्हें 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे समिति के सामने पेश होने को कहा गया है।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
