अभिनेता चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाइगर की शूटिंग में बिजी हैं. वह इन दिनों लॉस वेगस में लाइगर की विजय देवरकोंडा के साथ शूटिंग कर रही हैं. शूटिंग में अनन्या काफी मस्ती कर रही हैं. उन्होंने सनसेट का मजा लेते हुए अपनी बोल्ड फोटोज शेयर की हैं. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

हाल ही में, अनन्या ने ब्लू बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर का श्रग पहना हुआ है. फोटोज में अनन्या मुस्कुराहती हुई नजर आ रही हैं.

अनन्या ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है – मैं हमेशा से आसमान के प्यार में दीवानी हूं. लाइगर. अनन्या की फोटोज को हजारों फैंस लाइक कर चुके हैं.