कवर्धा:आपको बात दें कि कबीरधाम जिले में कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा द्वारा वार्षिक कलैण्डर वर्ष 2022 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। वर्ष 2022 के वार्षिक कलेण्डर में कबीरधाम जिले के लिए श्रावण मास के प्रथम सोमवार 18 जुलाई 2022, महानवमी (आश्विन मास) मंगलवार 4 अक्टूबर 2022 और दीपावली का दूसरा दिन गोवर्धन पूजा मंगलवार 25 अक्टूबर 2022 को तीन दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।