कवर्धा। जिले में एक बार फिर गन्ने की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई है। जिसमें करीब 30 एकड़ से ज्यादा गन्ने की फसल चपेट में आ गई है। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है।

इस हादसे में करीब 15 किसानों की फसल आग की चपेट में आने का अंदेशा है। किसानों को लाखों रुपये के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फायर ब्रिगेड की टीम बोर के पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। आग लगने की ये घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के मोहगांव की है।