रायपुर। राजधानी के सबसे बड़े हीरा कारोबारी राजीव बोथरा की बेटी की शादी समारोह में बड़ी चोरी हो गई है। ये शादी समारोह राजस्थान की राजधानी जयपुर के एक फाइव स्टार में चल रहा था, इस समारोह के दौरान ही 2 करोड़ रुपये की डायमंड ज्वैलरी चोरी हो गई है। वारदात गुरुवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक चोर गुरुवार से ही होटल में घूम रहा था और मौका देखकर डायमंड ज्वैलरी और 95,000 रुपये लेकर फरार हो गया।
जयपुर पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर के हीरा कारोबारी राजीव बोथरा की बेटी की शादी का कार्यक्रम गुरुवार को था। इसके लिए जेएलएन मार्ग स्थित क्लार्क आमेर होटल में करीब 45 कमरे बुक करवाए गए थे। इनमें एक कमरे में तिजोरी में डायमंड ज्वैलरी और रुपए रखे थे। आरोपी मौका देख कमरे में घुसा और वहां रखी ज्वैलरी और रुपये लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। इस हाईप्रोफाइल शादी समारोह में इतनी बड़ी चोरी की बात सामने आते ही पुलिस के कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए और प्रांरभिक पड़ताल में पता चला है कि वारदात में शामिल बदमाश कारोबारी का रिश्तेदार बनकर होटल में आया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
