बसना। पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए महासमुंद जिले में एक बार फिर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे, मौके से जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये बताई जा रही है जानकारी के मुताबिक , 2 तस्कर, करीब 5 क्विंटल 40 किलो अवैध गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम तस्करों को पकड़ने के लिए निकली। तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा आलू के नीचे छुपाकर रखा था। गाड़ी की जांच करने पर गांजा नीचे दबा हुआ मिला। जिसके बाद पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार कर लिया दोनों आरोपी राजेन्द्र श्याम और शिवकुमार पेंड्रा मरवाही के बताए जा रहे हैं। फ़िलहाल आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर रही है।