नारायणपुर। गढ़चिरौली मुठभेड़ के विरोध में नक्सलियों ने 6 राज्यों में आज बंद का आवाहन किया है। बंद को सफल बनाने के लिए बस्तर में नक्सलियों ने अब उत्पात मचाना भी शुरू कर दिया है। नक्सलियों ने नारायणपुर में सरपंच पति की हत्या कर दी। एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। साथ ही सुकमा में सड़क पर पेड़ गिराकर रास्ते को बंद कर दिया है। इसके अलावा नक्सलियों ने जगह-जगह बैनर पोस्टर भी लगा दिए हैं।

जेसीबी को किया आग के हवाले

नक्सलियों ने नारायणपुर में करमरी पंचायत के सरपंच पति बिरजूराम सलाम की शुक्रवार देर रात गला रेत कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बिरजूराम के पास से नक्सलियों ने 50 हजार रुपये भी लूट लिए। साथ ही इसी नक्सल इलाके में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में लगी जेसीबी को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।

नक्सलियों ने उखाड़ी पटरी

नक्सलियों ने उखाड़ दी पटरी

नक्सली अपने बंद को सफल बनाने के लिए अक्सर किरंदुल-विशाखापट्टनम रेलवे मार्ग को नुकसान पहुंचाते हैं। शुक्रवार रात भी नक्सलियों ने भांसी-कमालूर के पास पटरियों को उखाड़ दिया था। इस बीच लौह अयस्क भरकर किरंदुल से विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी के 3 इंजन समेत 19 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रात से ही जवान और रेलवे कर्मचारी स्पॉट में मौजूद हैं।

रास्ता को किया बंद

मारे गए थे 27 नक्सली

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर करीब 2 हफ्ते पहले सुरक्षाबलों ने 1.61 करोड़ के 27 नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक के हार्डकोर इनामी नक्सली भी शामिल थे। 2021 में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की ये सबसे बड़ी सफलता रही है। इसी मुठभेड़ के विरोध में नक्सली बौखला गए हैं।