- मुख्यमंत्री का पहल पर पूरे प्रदेश में गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों से पंप ऊर्जीकरण
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पर निर्भर रहने वाले कृषकों की संख्या बहुत है, जिनके पास कृषि के लिए भूमि तो उपलब्ध है, लेकिन सिंचाई के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे कृषक अपने कृषि भूमि के निकट जल स्त्रोतों जैसे नदी, नाला उपलब्ध होने पर डीजल, केरोसिन पंप स्थापित कर सिंचाई के लिए जलापूर्ति करते हैं, या तो जलस्त्रोत उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में उन्हें पूरे साल बारिश का इंतजार करना पड़ता है। जिसके कारण किसानों के कृषि कार्य काफी प्रभावित होती है और बारिश नहीं होने पर किसानों के फसल बर्बाद हो जाता है। जिससे कृषक आर्थिक रूप से और कमजोर होते जाते है। इससे उनके परिवारों के लिए भरण-पोषण की विकराल समस्या उत्पन्न हो जाती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसे किसानों की स्थिति को देखते हुए ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों से पंपों ेां ऊर्जीकृत करने पर जोर दिया। उनके निर्देश के सभी जगहों पर ऐसे स्थान जहां पर वर्ष भर पानी की उपलब्धता होती है उन्हें लिफ्ट ऐरिगेशन के माध्यम से कैसे खेतों तक पहुंचाया जाए इसे पूरा करने का प्रयास हो रहा हे। पूरे राज्य में इसके तहत किसान लाभांवित हो रहे हैं।
अधोसंरचना एवं पाईप लाईन विस्तार कर की जा रही सिंचाई
इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पावर फाईनेन्स कॉर्पोरेशन, नई दिल्ली के पहल एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा (क्रेडा) के वित्तीय सहयोग से राज्य के ऐसे स्थलों जहां स्टाप डैम, बैराजों एवं ऐसे जल स्त्रोंतों जहां पर्याप्त मात्रा में सरफेस वाटर उपलब्ध है वहां सौर सामुदायिक सिंचाई योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई पंप के साथ-साथ सिविल अधोसंरचना एवं पाईप लाईन विस्तार कर सिंचाई कार्य किया जा रहा हैं। इस साल शुरू में कम बारिश से फसल को जो नुकसान होने वाला था। लेकिन इस योजना के कारण नहीं हो पाया। खेतों को समय पर पानी मिला। इससे यहां के किसानों में काफी खुशी है। सौर सिंचाई योजना से अब किसानों की तकदीर बदलने लगी हैं।
गांव को मिली संजीवनी
महासमुंद कें ग्राम अछोला स्थित है। जहां समोदा बैराज में सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध रहता है परन्तु स्थल, विद्युत बाधित होने एवं डीजल पंपों में आवश्यकता से अधिक व्यय होने के कारण ग्राम अछोला के किसान समोदा बैराज के जल का समुचित उपयोग सिचंाई के लिए नहीं कर पाते थे। ऐसे में सिंचाई के लिए बारिश की उम्मीद में आसमान की ओर ताक रहे ग्राम अछोला के किसानों को अब संजीवनी मिल गई है।
समोदा बैराज से पहुंचाया जा रहा लाभ
सहायक अभियंता क्रेडा नंद कुमार गायकवाड़ ने बताया कि अब यहां के किसानों को सिर्फ मानसूनी बारिश पर निर्भर नहीं रहना पड़ता क्योंकि क्रेडा द्वारा पॉवर फायनेस कॉरर्पोरेशन लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) के सहयोग एवं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के वित्तीय सहयोग से 10 एचपी क्षमता के 04 नग सोलर सामुदायिक सिंचाई पंप (सोलर पंप) का स्थापना कार्य किया गया है। जिसमें लगभग 11 हजार 500 मीटर पाईप लाईन बिछाकर समोदा बैराज का पानी कृषकों के खेतों में पहुंचाया जा रहा है। जिसमें 57 खाताधारी एवं अन्य कृषकों द्वारा इस योजना का लाभ लेकर लगभग 67 हेक्टेयर (167.5 एकड़) खेतों में सिंचाई कर रहे है। इससे यहां के किसानों को काफी राहत मिली और किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही हैं।
बिजली की होगी बचत
इस योजना के शुरू होने के बाद किसानों को विद्युत के लिए किसी भी प्रकार का बिजली बिल नहीं देना पड़ता है। जिससे सरकार के बिजली बचत करने में भी मदद मिल रही है एवं किसानों को अनावश्यक खर्चों से भी मुक्ति मिली है। पंप स्थापित करने से किसानों को लगभग प्रतिदिन 150 से 160 यूनिट अर्थात माह में 4500 से 4800 यूनिट तक की बिजली की बचत होती है। जिसकी अनुमानित बचत प्रतिमाह लगभग 25 हजार तक हो रही है। इसके अलावा लगभग 2421 किलो कोयला की बचत एवं कोयले के जलने से उत्सर्जित होने वाले कार्बन डाईऑक्साईड, धुएं से मुक्ति मिली हैं।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
