एंटी करप्शन ब्यूरो ने आदिम जाति कल्याण विभाग बिलासपुर में पदस्थ सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार को ही एसीबी ने बिलासपुर के ही जिला शिक्षा अधिकारी रहे और वर्तामन में समग्र शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आरएन हीराधर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जायसवाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक सहायक आयुक्त जायसवाल के खिलाफ पुख्ता सबूतों के साथ शिकायत की गई थी। जायसवाल पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अलग-अलग जिलों में पोस्टिंग के दौरान बेहिसाब संपत्ति जुटाई है।
5 एकड़ में फार्म हाउस
सीएल जायसवाल की पत्नी के नाम पर बिलासपुर में 5 एकड़ का फार्महाउस है। पिता देवी प्रसाद जायसवाल के नाम पर शहर की पॉश कॉलोनियों में शामिल सोनगंगा कॉलोनी में 3 हजार स्क्वॉयर फीट में बना दो मंजिला बंगला भी है। चांटीडीह में खुद के नाम पर 2500 स्क्वॉयर फीट और सिर्गिट्टी में 1 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन है।
एसीबी ने हाईकोर्ट को लिखी थी चिट्ठी
भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एसीबी में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चिट्ठी लिखी गई थी। तब नोटिस के जवाब में सरकार ने कोर्ट को बताया था कि राज्य के 37 अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं एंटी करप्शन ब्यूरो के डायरेक्टर ने भी लंबित मामलों में जल्द जांच करने का निर्देश अपने विभाग को जारी किया था।
jai sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
