अमेरिकी ऐक्ट्रेस और फैशन डिज़ाइनर निकोल रिची के बालों में उस वक्त आग लग गई जब वह अपने 40वें जन्मदिन पर केक पर लगी मोमबत्तियां बुझा रही थीं।

ऐक्ट्रेस ने इस दुर्घटना का वीडियो फायर इमोजी के साथ अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया। पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए और सिंगर केटी पेरी ने लिखा, “ओह माय गॉड।”