चमोली (उत्तराखंड) में हिमालयी काले भालू ने वन विभाग के अधिकारियों पर हमला कर दिया जिसके बाद उसे गोली मार दी गई और उसकी मौत हो गई।

पूरी घटना का वीडियो सामने आया है। एक अधिकारी के अनुसार, विभाग द्वारा नेट के ज़रिए पकड़ने की कोशिश के दौरान भालू ने अधिकारियों पर हमला किया था जिन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलाई।