रायपुर। कोरोना संकट के समय से बंद कॉलेज और विश्वविद्यालय अब 20 दिसंबर से खोल दिए जाएंगे। । सौ फीसदी क्षमता के साथ कॉलेज और विश्वविद्यालय खुलेंगे। राज्य में कोरोना के केस कम है इसलिए पूरे 100% की उपस्थिति में कॉलेज खुलेंगे इस पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग का आदेश निजी और शासकीय दोनों संस्थानों पर लागू होगा। इसके साथ ही परीक्षाएं भी अब ऑफलाइन होंगी।
बता दे कि इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के स्कूल संचालकों को सभी कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी थी । स्कूल शिक्षा विभाग से आदेश जारी होने के बाद अब छठवीं, सातवीं, नवीं और 11वीं के छात्र स्कूल आ सकेंगे। कोविड गाइड लाइन के तहत स्कूलों में प्रतिदिन केवल 50 प्रतिशत छात्रों को बैठने की अनुमति मिलेगी। वही स्कूल परिसर में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। जिसके बाद राज्य में कोरोना से रहत मिलने के बाद अब कॉलेज और विश्वविद्यालय के नियमों में छूट दी गई है साथ ही 20 दिसंबर से कॉलेज और विश्वविद्यालय सौ फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे।
Krishna sir is a dedicated news blogger at The Hind Press, known for his sharp insights and fact-based reporting. With a passion for current affairs and investigative journalism, he covers national, international, sports, science, headlines, political developments, environment, and social issues with clarity and integrity.
