सीतापुर । गांजा बेचने की फिराक में शातिर तस्कर को पुलिस ने सूचना के आधार पर ग्राहक तलाश करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है I

गांजा तस्कर पुलिस हिरासत में

आरोपी को गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस में 2 किलो 300 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी अनुसार ग्राम आरा नवापारा निवासी 25 वर्षीय अनिल ठाकुर अवैध रूप से गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस को मुखबिर के माध्यम से इस युवक की जानकारी प्राप्त हुई और थाना प्रभारी रुपेश नारंग ने दल बल समेत घेराबंदी कर मौके पर ही युवक को धर दबोचा। तलाशी में युवक के पास से जो गांजा बरामद हुआ है, उसका बाजार भाव 2100 रुपए बताया जा रहा है। पुलिस ने अनिल ठाकुर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।