रायपुर। जांजगीर जिले में शराब दुकान के गार्ड की हत्या मामले में गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुलमुला के त्रिमूर्ती चौक में चक्काजाम किया है, जिसके कारण पिछले 7 घंटे से जांजगीर-बिलासपुर रोड बंद है।

बता दे हेश्वर शांडिल्य(42) ग्राम छयडोलिया का निवासी था। वह नरियरा गांव में शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करता था। सोमवार रात को भी वह ड्यूटी के लिए दुकान आया था। इसी बीच देर रात ही किसी ने उसकी हत्या कर दी। जब दुकान के कर्मचारी सुबह दुकान पहुंचे, तो अंदर गार्ड का शव पड़ा था। दूकान में पहुंचे कर्मचारियों ने देखा कि महेश्वर का शव दुकान के अंदर बेड पर पड़ा हुआ है, उसके चेहरा को तकिए से दबाया गया था और आस-पास काफी खून फैला हुआ था ,शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं जिसके बाद कर्मचारियों ने इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों को भी बताया गया।

पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी

यह खबर सुनते ही छयडोलिया के लोग काफी नाराज हो गए। वह सभी सुबह करीब 10 बजे ही मुलमुला के त्रिमूर्ती चौके के पास पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों का कहना है बार-बार इस इलाके में इस तरह की घटना हो रही है और पुलिस ध्यान नहीं देती। चक्काजाम की वजह से जांजगीर-बिलासपुर मार्ग और मुलमुला-शिवरीनारायण रोड बंद है। ग्रामीणों को समझाने में लगी है।